मंडला: राजीव कॉलोनी में बिजली के झटके से दर्जनों उपकरण खराब, निवासियों में आक्रोश
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 शहर की राजीव कॉलोनी में रविवार दोपहर अचानक बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण दर्जनों घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार झंडा चौक के पास एक निर्माणाधीन भवन में रविवार को करीब एक बजे सेटिंग हटाने का काम किया जा रहा था। मजदूर छत से पटिया नीचे फेंक रहे थे।