कोडरमा: तिलैया थाना के मड़ुआटांड़ में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी तिलैया पुलिस
तिलैया थाना क्षेत्र के मड़ुआटांड़ में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मकान मालिक प्रकाश चौधरी गांव से लौटकर अपने घर पहुंचे।प्रकाश चौधरी ने बताया कि 5 जुलाई को वह घर में ताला लगाकर गांव गए थे।