पटेरा: छेवला दुबे के पास कुत्तों ने किया मादा चीतल पर हमला,ग्रामीणों ने बचाई जान,वन विभाग मौके पर
Patera, Damoh | Jun 14, 2026 छेवला दुबे गांव के पास आज रविवार दोपहर 3 बजे करीब कुत्तो के झुंड ने मादा चीतल पर हमला कर दिया,कुत्तो के झुंड से गिरी चीतल को देख ग्रामीणों ने कुत्तो को खदेड़ा और वन्य जीव की जान बचाकर वन विभाग और डायल 112 को सूचना दी,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग अमला मौके पर पँहुचा और रेस्कयू कर सुरक्षित इलाज के लिए ले जाया गया।