बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से महिला संवाद जागरूकता वाहन को DM ने दिखाई हरीझंडी
समाहरणालय परिसर से महिला संवाद जागरूकता वाहन को डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम जिले के सभी पंचायत में किया जाएगा. जिसमें बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जागरूकता वाहन द्वारा बताई जाएगी.