फारबिसगंज: फारबिसगंज में प्रधानमंत्री के 26 अप्रैल को फारबिसगंज में कार्यक्रम को लेकर पीएचडी मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित किया.
फारबिसगंज में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सभा होना है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है. बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री निरज कुमार बबलू ने कहा इस चुनावी सभा में चार लाख लोग भाग लेंगे. फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम होना है. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.