धामी: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा पार्टी हाई कमान जो आदेश देगा उसी के आधार पर लड़ा जाएगा चुनाव
Dhami, Shimla | Apr 8, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबरों पर जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाई कमान जो आदेश देगा उसी के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वह एक कर्मठ कार्यकर्ता है और उन्होंने हमेशा ही पार्टी और प्रदेश के लिए जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई उसका निर्वहन किया है, चाहे वह मंत्री हो, विधायक हो या फिर पदाधिकारी।