बालाघाट: पहली मूसलाधार बारिश में डूबा बालाघाट, घरों में घुसा पानी; नगर पालिका पर लापरवाही के गंभीर आरोप
बालाघाट नगर मुख्यालय में हुई पहली मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई निचले इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों में नगर पालिका परिषद के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 6 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, चित्रगुप्त