मुरैना नगर: जौरा रोड पर रेत से भरा डम्पर पलटा,बिजली ट्रांसफार्मर चकनाचूर, घंटों बंद रही सप्लाई,बड़ा हादसा टला,वीडियो हुआ वायरल।
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के पास गुरुवार सुबह रेत से भरा डम्पर पलट गया। बैक करते समय पहिया नाले पर चढ़ने से हादसा हुआ। डम्पर की चपेट में आने से बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।बिजली सप्लाई बंद कराई गई। जेसीबी से रेत हटाकर क्रेन की मदद से डम्पर सीधा किया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।