किशनगंज: नौलाइयों में आग लगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली किशनगंज-रामगढ़ क्षेत्र में गेहूं की नौलाइयों में आग लगाने की घटना को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य तुलसीराम बसवाल के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम माधोपुरा, रामगढ़ व किशनाईपुरा के जुड़े खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी और कई जगह कटाई के बाद नौलाइयां रखी हुई थीं।