मैहर: NH-30 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर
मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा से नागपुर जा रही एक यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल हुए 5 यात्रियों को इलाज वास्ते रीवा रेफर किया गया हैं।