गढ़वा: तेनार गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया
Garhwa, Garhwa | Aug 23, 2025 गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव में शनिवार को 25 वर्षीय विवाहिता सुषमा देवी की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सुषमा, कंचन कुमार मेहता की पत्नी थी। सुबह उसका शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।