गढ़वा: गढ़वा में भारी वर्षा का रेड अलर्ट, नदी के किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील
Garhwa, Garhwa | Aug 23, 2025 मौसम विभाग ने गढ़वा जिले को भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रवण एवं नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। गढ़वा एसडीओ संजय कुमार ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए कहा कि संभावित आपदा से बचाव हेतु सभी लोग अलर्ट रहें। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहन