पद्मा श्री अवार्ड देने की सरकार के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने राजगढ़ के प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर पहुंचकर गुरुवार रात 11:00 बजे करीब पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम निधि भारद्वाज ने उनका स्वागत भी किया।