कैराना: कांधला क्षेत्र में पंजोखरा के निकट ट्रेन की चपेट में आया युवक, एक पैर कटा, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Apr 21, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में पंजोखरा के निकट हादसा सामने आया है। मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आया है, जिस कारण युवक का एक पैर कट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का नाम मोनू कुमार बताया जा रहा है। वहीं, अस्पताल से घायल को रेफर कर दिया।