बामोर थाना क्षेत्र के तहसील के सामने हाईवे पर कोटवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,जिससे वह घायल हो गया ,जिसको उपचार के लिए नूराबाद स्वास्थ्य केंद्र से मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जहां उसका उपचार किया जाएगा।