दादरी: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कॉन्फ्रेंस में यूपी के मंत्री राकेश सचान शामिल हुए
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश फायर एंड सेफ्टी एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस (यूएफएसईसी) के चौथे संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, खादी और ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।