उमरेठ: कोसमी शनि मंदिर में शनि जयंती पर पूजन, भगवान की शोभायात्रा निकाली व भंडारा किया
कोसमी के शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर अभिषेक पूजन भंडारा किया गया। मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार भगवान की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार को रात आठ बजे मंदिर में विशेष पूजन किया गया।अग्नी साधक रामस्वरूप दुबे ने अभिषेक पूजन कराया। मंदिर में एक सप्ताह से कार्यक्रम प्रारंभ थे। आज सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति हुई।