कटनी ग्रामीण: बकलहटा में सदी पुराना बरगद बना राहत की छांव, भीषण गर्मी में ग्रामीणों का सहारा
भीषण गर्मी और तपती दोपहर में जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं बक लहटा गांव में एक 100 साल पुराना बरगद का पेड़ आज भी लोगों को राहत दे रहा है। यह विशाल बरगद गांव के सैकड़ों लोगों के लिए प्राकृतिक एसी बन चुका है, जहां लोग दिनभर गर्मी से बचने के लिए समय गुजार रहे हैं।