कांधला पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विवेचना के दौरान जनपद चंदौली के चंदौली थाना क्षेत्र के बिसोरी निवासी जियालाल का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त जियालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।