मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी बीरेंद्र कुमार पुत्र कामता प्रसाद एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बीरेंद्र कुमार अपनी बाइक से पश्चिम शरीरा बाजार गए थे, तभी रास्ते में एक ई-रिक्शा सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।