मिर्ज़ापुर: एसपी ने विजय शंकर सिंह को चिल्ह और अभय कुमार सिंह को जिगना कोतवाली की सौंपी जिम्मेदारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह को नारकोटिक्स सेल से हटाकर चिल्ह प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसी तरह से अभय कुमार सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से मुक्त कर जिगना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। यह दोनों थाने प्रभारी निरीक्षकों से रिक्त चल रहे थे। दोनों निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदारी सौंपी है।