सहारनपुर: सहारनपुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड मामले पर सरकार पर साधा निशाना
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर जिला न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित घोटाले और उत्तराखंड के एक मामले को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर जनता की आस्था से जुटाए गए धन का दुरुपयोग किया गया है।