पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर बिहार बंद के दौरान भाजपा नेताओं ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ गुरुवार को एनडीए महिला मोर्चा की तरफ से बिहार बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में गुरुवार सुबह 10:00 बजे इस बंद में पूर्वक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के कई कद्दावर नेता शामिल हुए।