नौबतपुर: नौबतपुर में आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ, किसानों की चिंता बढ़ी
बुधवार शाम करीब 7 बजे नौबतपुर में अचानक आई आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खलिहान में सुखाने के लिए रखी गई गेहूं की फसल भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने फसल बचाने की कोशिश की