गोला: बड़हलगंज सीएचसी के सामने दो छुट्टा गोवंशियों की भिड़ंत से मचा हड़कंप, सड़क पर रुका यातायात और कई बाइकें गिरीं
गोरखपुर के बड़हलगंज नगर में गोला रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने गुरुवार शाम दो छुट्टा गोवंशी आपस में भिड़ गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। उनकी जोरदार टक्कर से सड़क किनारे खड़ी कई बाइकें गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा के लिए राहगीरों और दुकानदारों को इधर-उधर भागना पड़ा, जबकि कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।