बरेली: 45 दिन ठप रहेगा चौपुला फ्लाईओवर, 12 मई से बदलेगा बरेली का ट्रैफिक, शहरभर में जाम का डर
बरेली का चौपुला फ्लाईओवर 12 मई शाम 6 बजे से 45 दिन के लिए बंद रहेगा। पुल के ज्वाइंट में बड़ा गैप मिलने पर 1.46 करोड़ की मरम्मत शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस 11 मई को डायवर्जन प्लान जारी करेगी। दोपहिया वाहन अंदरूनी रास्तों से गुजरेंगे, जबकि भारी वाहनों को रामगंगा और लाल फाटक रूट से निकाला जाएगा।