इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज हत्या के मामले में ADJ-I कोर्ट के न्यायाधीश ने अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Dec 3, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में 15-07-2022 को अड्डा गूलर निवासी अजय प्रकाश ने अपने पुत्र सचिन कुमार की हत्या कर मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी गायब करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते आज ADJ-I कोर्ट के न्यायाधीश ने अभियुक्त मोहम्मदपुर लुधपुरा निवासी राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।