कानपुर: पनकी के बरगदिया पुरवा में झोपड़ी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
पनकी थाना क्षेत्र के बरगदिया पुरवा में झोपड़ी में बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी पनकी ने जानकारी दी कि मृतक शराब का लती था और उसको मिर्गी के दौरे भी आते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।