मेरठ: खरखोदा में बाइक पर बकरा चोरी कर भाग रहे थे आरोपी, पीछा करने पर बिगड़ा संतुलन, एक युवक बकरे समेत गहरे कुएं में गिरा
Meerut, Meerut | May 24, 2026 मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में बकरा चोरी की कोशिश उस समय हादसे में बदल गई, जब ग्रामीणों के पीछा करने पर बाइक सवार आरोपी घबरा गए। संतुलन बिगड़ने से एक युवक बकरे सहित गहरे कुएं में जा गिरा, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है