सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया और लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया। युवा दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।