बरवाडीह: विकास को मिली रफ्तार, बरवाडीह मुखिया कालो देवी के प्रयास से नाला व स्लैब निर्माण कार्य का शुभारंभ
बरवाडीह पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में बरवाडीह पंचायत के गढ़वाटाड़ गांव में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत बनने वाले नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत की मुखिया कालो देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।