जन्दाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भान बोरहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा अपने पिता एवं पुत्री के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना घटी है। इस हमले में पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जानकारी के अनुसार, जख्मी अशोक कुमार को परिजनों द्वारा इलाज के लिए महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।