रामगढ़/ पथरिया गांव में विगत गुरुवार की शाम अज्ञात तीन अपराधियों द्वारा एक युवक को चाकू मार कर हत्या करने तथा किशोरी व दो लोगो घायल करने के विरोध में शुक्रवार 3:00 पीएम को परिजनों तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने पथरिया में रामगढ़ गुहियाजोडी सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे