माचलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज लोगों ने बाजार चौक पर एकत्रित होकर ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन नगर जनकल्याण समिति के नेतृत्व में हुआ।