कटनी नगर: चांडक चौक ब्रिज से नीचे गिरा अज्ञात 55 वर्षीय व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत, शिनाख्तगी का प्रयास कर रही पुलिस
चांडक चौक स्थित ब्रिज में आज सोमवार दोपहर 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति ब्रिज से अचानक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगो द्वारा 108 एबुलेंस को घटना की सूचना दी गई घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है फिलहाल शव को जिला अस्पताल पीएम हाउस मे रखा गया है।