जहांगीराबाद में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।