पत्थलगांव: कोयला फैक्टी गली में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, काले धुएं से भरी बिल्डिंग — लोग बाल-बाल बचे
पत्थलगांव के रायगढ़ रोड स्थित कोयला फैक्ट्री गली में रविवार तड़के एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना नरेश अग्रवाल के मकान की है, जहां दो मंजिला इमारत में करीब दस कमरे किराए पर दिए गए हैं और कई परिवार रहते हैं।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे बिल्डिंग के बरामदे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी।