कलेर: मोथा सूर्य मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
Kaler, Arwal | Jun 29, 2026 अरवल जिले के प्रसिद्ध मोथा सूर्य मंदिर में सोमवार की शाम एक प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचा लिया। विवाह की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंच गए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।