राहे: रांची-पुरुलिया मार्ग पर ट्रक पलटा, दो घायल
Rahe, Ranchi | May 31, 2024 हिंडालको से अलुमिना पाउडर लेकर जा रहा ट्रक सिल्ली में बुढ़ाआम के पास पलट गया। हादसे के बाद रांची- पुरुलिया मार्ग जाम हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक रामबाबू राव केंदरे एवं उसके भाई मदन हनुमंत केंदरे घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल का इलाज किया जा रहा है। हालांकि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।