राहे: काला जादू मामले में जरगा केतरटोली में
मारे गए वृद्ध की विधवा को 10 हजार रुपये मुआवजा सौंपा
Rahe, Ranchi | Jun 1, 2024 काला जादू के आरोप में मारे गए बालेश्वर उरांव के गांव जरगा केतरटोली में अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय और झालसा सचिव कमलेश बहरा पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। बीडीओ अपने साथ मृतक की इलाजरत विधवा एतवारी देवी को सदर अस्पताल रांची से लेकर पहुंचे थे।