चरही में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक पलटा – कई लोग घायल हजारीबाग के चरही में तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो और बस को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गुमटी पर पलट गया। हादसे में कई लोग दब गए और कई घायल हो गए।स्थानीय पुलिस और ग्रामीण राहत-बचाव में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।