नगर भानपुरा की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री सनातन धर्म मंडल भानपुरा की बृहद एवं वार्षिक बैठक प्रेम ग्रंथ गार्डन में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में प्रभारी पद पर नियुक्त भानु प्रताप सिंह चौहान को सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए श्री सनातन धर्म मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त समाजों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।