नावकोठी: विष्णुपुर से लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं प्रीत परिवार से मिले पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान
नावकोठी के विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर चौक से मोहर्रम के ताजिया से लापता हुए 5 वर्षीय बच्चा मो आर्यन का पुलिस अभी तक सुराग लगाने में विफल हो गई है। इस सिलसिले में पीड़ित परिजनों से पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा पुलिस प्रशासन से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर बच्चों की तलाशी अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया है।