झालरापाटन: भगवान शांतिनाथ का 49वां अवतरण दिवस समारोह, झालरापाटन में जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
झालरापाटन में शुक्रवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट की ओर से भगवान शांतिनाथ का 49 वां अवतरण दिवस समारोह मनाया गया। यह समारोह जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के तहत आयोजित किया गया। मुनि विवर्धन सागर महाराज के सानिध्य में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:30 बजे अभिषेक एवं शांति धारा हुई।9:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जो 11:00 बजे संपन्न हुई।