गाजीपुर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मऊ जनपद के घोसी की रिक्त विधानसभा सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घोसी से स्वर्गीय विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह ही चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत पक्की है। शिवपाल यादव ने गाजीपुर में बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुजीत सिंह का टिकट फाइनल कर दिया है।