कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम कामठी के धान उपार्जन केंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गया है।जहां धान खरीदी केंद्र में साल 2024-25 में सुखद के नाम पर 55 लाख रु का घाटा बताया गया जो प्रबंधक रवि शंकर श्रीवास की लापरवाही है इसके साथ ही समिति के अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन के घर से बिना किसी कागजात के 900 बोरा धान जब्त किया गया।