भिनाय: बांदनवाड़ा में समाजसेवी ओमप्रकाश आहूजा के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Bhinay, Ajmer | May 27, 2026 बांदनवाड़ा में ओमप्रकाश आहूजा का निधन मंगलवार रात्रि 10 बजे हो गया।अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे पदमा निवास से शुरू होकर सिंधि समाज के मुक्तिधाम पहुंची।अंतिम संस्कार में अधिवक्ता,पुलिस कर्मी,जनप्रतिनिधि,उद्योगपति,ग्रामीण सहित कई लोग शामिल हुए।स्व.समाज सेवी ओमप्रकाश आहूजा पूर्व केकड़ी बार के अध्यक्ष डॉ मनोज आहूजा के पिता थे।