सिद्धमुख: महलाणा दिखनादा में तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया का जन्म दिवस केक काटकर व मिठाई बांटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गांव महलाणा दिखनादा में तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया का जन्म दिन केक काटकर व मिठाईयां बांटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ददरेवा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास खीचड़ ने बुडानिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। खिचड़ ने कहा कि तीन बार के लोकसभा सांसद एवं तीन बार के राज्यसभा सांसद तथा तीन बार विधायक बुडानिया ने अनेक कार्य करवाए हैं।