गभाना: कलुवा रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मृत्यु, शिनाख्त नहीं हो सकी
गभाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर कलुवा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है, जब ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही ऊधमपुर एक्सप्रेस के सामने युवक आ गया।