बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो गया. यह बातें रविवार की दोपहर 03:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां कुल 8,130 परीक्षार्थियों में 6,490 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1,640 अनुपस्थित रहे.